गिरडीह, अगस्त 10 -- झारखंडधाम/रेम्बा, हिटी। किसी जरूरतमंद को ब्लड जिंदगी दे सकता है। ब्लड आज के दौर में काफी महत्वपूर्ण है। इसलिए ब्लड बैंक को समृद्ध करना सबके लिए हितकारी है। उक्त बातें रविवार को साईं वेव इंटरनेशनल स्कूल रेम्बा में आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप में स्कूल के निदेशक कुमार गौरव ने कही। उन्होंने लोगों से ब्लड डोनेट करने का आग्रह किया। ब्लड कैंप का आयोजन सिटी हॉस्पिटल रामगढ़ के सहयोग से किया गया था। तीन दर्जन से अधिक लोगों ने ब्लड दान किया। ब्लड दान करनेवालों में महेश प्रसाद वर्मा, शनि देव कुशवाहा, धर्मेंद्र कुमार, मो गुलजार अंसारी, निरंजन कुमार वर्मा, कुशवाहा रवि कुमार, राजकुमार मंडल, दिनेश कुमार, सागर मंडल, मुकेश मंडल सहित कई लोग हैं। स्टडी केयर एकेडमी के डायरेक्टर इरफान अंसारी ने भी ब्लड डोनेट किया। उन्हें देख कुछ और लोग प्रेरित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.