काशीपुर, फरवरी 2 -- काशीपुर। कुंडेश्वरी रोड स्थित साईं विहार कॉलोनी में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। विजन वैली स्कूल के पास स्थित कॉलोनी के लोग जब सोमवार सुबह छह बजे मॉर्निंग वॉक में निकले, तो सामने उन्हें तेंदुआ बैठा दिखाई दिया। वहीं कॉलोनी निवासी बैंक कर्मी शिवओम वर्मा ने बताया कि सुबह वह लोग जब सड़क में टहल रहे, तो बाउंड्री वॉल में तेंदुआ बैठा हुआ था। आस-पास के मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में तेंदुआ कैद हो गई। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी कॉलोनी में तेंदुए की चहलकदमी हुई है। वन विभाग को इसकी सूचना दी गई थी, लेकिन वह भी पिंजरा लगाने का आश्वासन देकर लौट गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...