रिषिकेष, फरवरी 22 -- श्री शिरडी साईं कृपा धाम की ओर से रविवार को 25वीं पालकी यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में निकाली गई। पालकी यात्रा डोईवाला के देहरादून रोड स्थित साईं मंदिर से प्रारंभ होकर ऋषिकेश रोड, मिल रोड, मिल बाजार, प्रेमनगर बाजार होते हुए पुनः साईं मंदिर परिसर में संपन्न हुई। डोईवाला में निकली साईं पालकी के दौरात पूरे मार्ग में "साईं राम" के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। पालकी यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। महिलाओं, युवाओं और बच्चों की सहभागिता ने यात्रा को और भी भव्य रूप दिया। ढोल-नगाड़ों और भजनों की मधुर धुनों पर भक्त नाचते नजर आए। नगरवासियों ने साईं बाबा की पालकी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और प्रसाद वितरण भी किया गया। श्री शिरडी साईं कृपा धाम की संचालिका प्रेमलता रावत ने कहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.