विकासनगर, फरवरी 5 -- साईं मंदिर लाइन जीवनगढ़ का 21वां स्थापना दिवस गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर समिति की ओर से साईं पालकी की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में साईं के भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। साईं मंदिर लाइन जीवनगढ़ के स्थापना दिवस पर सुबह मंदिर में भक्तों ने साईं बाबा की मूर्ति का 108 लीटर दूध से अभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद मंदिर समिति की ओर से शहर में पालकी की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मंडी चौक से शुरू होकर, मुख्य बाजार होते हुए लाइन जीवनगढ़ में संपन्न हुई। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु साईं भजनों पर थिरकते नजर आए। दोपहर बारह बजे से भक्तों ने मंदिर परिसर में भजनों का गायन शुरू किया। इस मौके पर साईं नाथ तेरे हजारों हाथ, शिरड़ी वाले साईं बाबा आया है तेरे दर पर सवाली, मेरे आगे साईं नाथ तेरा हाथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.