जमशेदपुर, फरवरी 15 -- जमशेदपुर। साईं परिवार विश्व सेवा संस्थान के तत्वाधान में एक दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव का भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन संपन्न हुआ। प्रातःकाल से ही क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण व्याप्त रहा और शिवभक्तों की श्रद्धा, आस्था एवं उत्साह देखते ही बन रहा था। संस्थान द्वारा भक्तों के लिए एकल एवं सामूहिक रुद्राभिषेक की विशेष व्यवस्था की गई थी। प्रातः 5 बजे से सायं 5 बजे तक बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का पूजन, जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक किया। सुबह से ही शिवलिंग पर जल अर्पित करने के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। चार पहर की विशेष पूजन अनुष्ठान:: सायं 7 बजे से लेकर अगले दिन 16 फरवरी प्रातः 6 बजे तक चार पहर की विशेष पूजा का आयोजन किया गया। प्रथम पहर: विधि-विधान से पूजन सम्पन्न हुआ, तत्पश्चात भजन संध्या आयोजित की गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.