लातेहार, अप्रैल 10 -- चंदवा,प्रतिनिधि। साईं नर्सिंग होम परिसर में बुधवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में रांची के प्रसिद्ध मधुमेह (शुगर) रोग विशेषज्ञ सह फिजिशियन डॉ ए चंद्रा के द्वारा कुल 27 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। नर्सिंग होम के संचालक रोहित कुमार ने बताया कि शिविर में थायराइड,शुगर व बीपी समेत अन्य मरीजों की निःशुल्क जांच की गई। हर माह के दूसरे व चौथे बुधवार को उक्त चिकित्सक यहां सेवा देंगे। मेदिनीनगर व रांची के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ ऋषि राज भी प्रत्येक बुधवार को उपलब्ध रहेंगे। जिससे चंदवा समेत आसपास में लोगों को सहूलियत होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.