लातेहार, फरवरी 8 -- चंदवा प्रतिनिधि। साईं नर्सिंग होम परिसर में रविवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन नर्सिंग होम की डॉ. सरिता, डॉ. रश्मि, रोहित त्रिपाठी सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान 40 युवाओं ने आगे बढ़कर स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों को आयोजकों की ओर से प्रमाण पत्र एवं हेलमेट देकर सम्मानित किया गया। शिविर को सफल बनाने में विवेक गौरव, रामलाल नाग, नाजिया खान, परितोष कुमार, चंदन कुमार, विकास भारती, साईं नर्सिंग होम के ऋषभ कुमार, रंजीत कुमार, अंकित मिश्रा, सौरभ मिश्रा, कविता उरांव समेत अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.