पाकुड़, दिसम्बर 26 -- पाकुड़, प्रतिनिधि । सत्य साईं सेवा संगठन द्वारा जन्मदिन शताब्दी महोत्सव के अवसर पर अलीगंज सर्कस मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक प्रार्थना एवं भजन से हुआ, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्ति, प्रेम और शांति से ओत-प्रोत हो गया। इसके उपरांत बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए नैतिक मूल्यों की शिक्षा, मूल्य-पूरक खेल, मूल्य-आधारित प्रेरक कहानियाँ तथा अनेक आनंददायक एवं शिक्षाप्रद गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इन सभी कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों के हृदय में प्रेम, सत्य, अहिंसा, शांति और सेवा जैसे मानवीय मूल्यों का सहज एवं आनंदपूर्ण संस्कार किया गया। यह पिकनिक केवल मनोरंजन का अवसर ही नहीं रही, बल्कि बच्चों के चरित्र निर्माण, अनुशासन, सहयोग भावना तथा आध्यात्मिक जागरूकता को सुदृढ़ करने का ...