प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 3 -- कुंडा, संवाददाता। आदर्श नगर पंचायत मानिकपुर के शाहाबाद गंगा घाट स्थित राजा मानिकचन्द्र के किले पर साईंदाता सत्य साईं आश्रम स्थित है। सत्य साईं आश्रम के पीठाधीश्वर राजाराम साइंस का गुरुवार शाम आकस्मिक निधन हो गया। शुक्रवार को साई दाता आश्रम में ही समाधि बनाकर उनको पंचतत्व में विलीन किया गया। सत्य साईं आश्रम के पीठाधीश्वर राजाराम साईं की अंतिम विदाई में प्रयागराज, प्रतापगढ़ सांई दाता आश्रम के शिष्य पहुंचे और सत्य साई के पीठाधीश्वर राजाराम साईं का समाधि बना दी गई। इस मौके पर कालाकांकर राजभवन के मैनेजर डॉ. घनश्याम यादव, चेयरमैन प्रतिनिधि आशुतोष जायसवाल डिंपू, फूलचन्द यादव, पंकज जायसवाल, विष्णु मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.