रांची, नवम्बर 11 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। सीआईडी के आईजी मनोज कौशिक ने मंगलवार को राज्य में साइबर अपराध नियंत्रण और त्वरित नागरिक सहायता प्रदान करने वाली कई महत्वपूर्ण इकाइयों का गहन निरीक्षण किया। यह निरीक्षण साइबर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आईजी मनोज कौशिक ने राज्य साइबर क्राईम थाना, 1930 साइबर हेल्पलाइन, डायल-112, संयुक्त साइबर अपराध समन्वय टीम और फिंगर प्रिंट ब्यूरो का निरीक्षण किया। मौके पर सीआईडी डीआईजी चंदन झा, एसपी एहतेशाम वकारिब और राज्य साइबर अपराध थाना की थाना प्रभारी सह पुलिस उपाधीक्षक नेहा बाला उपस्थित थीं। निरीक्षण के दौरान, आईजी कौशिक ने संबंधित इकाइयों की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी ली और मौके पर मौजूद अधिकारियों तथा कर्मचारियों से व्यापक चर्चा की। उन्होंने विशेष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.