बागेश्वर, दिसम्बर 15 -- एसपी चंद्रशेखर घोड़के ने जनपद में वरिष्ठ नागरिकों एवं एकल जीवन जी रहे सीनियर सिटीजन की सुरक्षा एवं सहयोग के उद्देश्य से विशेष पहल की है। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में निवासरत बुजुर्गों से नियमित संपर्क बनाए रखने तथा उन्हें सुरक्षा संबंधी जानकारी देने के निर्देश दिए हैं। पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर तथा कपकोट के पर्यवेक्षण में कोतवाली क्षेत्र में भ्रमण कर वरिष्ठ एवं एकल नागरिकों से मुलाकात की गई। पुलिस टीम ने बुजुर्गों की कुशलक्षेम जानी तथा उनकी समस्याओं तथा किसी भी प्रकार की शिकायत के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों को आश्वस्त किया कि उनकी सुरक्षा एवं सहायता के लिए पुलिस हर समय तत्पर है। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें। इस दौरान बाहरी व्यक्तियों एवं किरायेदार सत्यापन, आप...