रांची, मई 9 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत व पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव को लेकर अब साइबर हमले की आशंका जतायी गई है। पाकिस्तानी सोशल मीडिया, प्रोपगेंडा साइट्स व सोशल मीडिया एकाउंट्स भी अब काफी सक्रिय हैं। ऐसे में राज्य में साइबर जगत पर निगरानी के लिए साइबर पेट्रोलिंग की शुरुआत पुलिस के द्वारा की गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग कर कई तरह के ऐहतियाती कदम उठाने के निर्देश राज्य की सरकारों को दिए गए हैं। इसी के तहत पुलिस अब साइबर पेट्रोलिंग कर रही है। राज्य पुलिस मुख्यालय के द्वारा संबंधित जिलों के एसपी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर साइबर पेट्रोलिंग का निर्देश दिया गया है। पुलिस मुख्यालय के स्तर पर भी अलग से साइबर पेट्रोलिंग की जा रही है। क्या है साइबर पेट्रोलिंग साइबर पेट्रोलिंग के लिए प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.