महाराजगंज, जनवरी 5 -- महराजगंज, निज संवाददाता। सदर कोतवाली की साइबर सेल टीम ने एक पीड़ित व्यक्ति के साथ हुई 20 लाख रुपये की साइबर ठगी की पूरी राशि सुरक्षित रूप से उसके बैंक खाते में वापस करा दी। खाते में धनराशि वापस आते ही पीड़ित के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। पीड़ित ने त्वरित कार्रवाई के लिए एसपी सोमेन्द्र मीना व कोतवाली पुलिस का आभार जताया। कोतवाली क्षेत्र के विद्यापति गांव निवासी दुर्गेश पटेल पुत्र देवीशरण हाल ही में साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो गए थे। शातिर साइबर ठगों ने विभिन्न प्रलोभन व तकनीकी झांसे देकर दुर्गेश के खाते से करीब 20 लाख रुपया निकाल लिया। ठगे जाने का एहसास होने के बाद पीड़ित ने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस के साइबर सेल को दी। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सोमेन्द्र मीना ने तत्काल विशेष टीम का गठन कर कार्रवाई के न...