शामली, फरवरी 12 -- थाना भवन क्षेत्र में साइबर ठगी के शिकार एक युवक को थानाभवन की साइबर सेल ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित के 15,000 रुपये उसके खाते में वापस करा दिए। क्षेत्र के ग्राम भैसानी इस्लामपुर निवासी नदीम पुत्र आस मोहम्मद के यूनियन बैंक खाते से 15,000 रुपये ठगो द्वारा निकल लिए गए थे। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने 30 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 एवं ऑनलाइन साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। थानाभवन की साइबर सेल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत संबंधित बैंक से संपर्क किया। बैंक के सहयोग से संदिग्ध लेन-देन को होल्ड कराया गया और आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कराते हुए 15,000 रुपये की पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई। थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि साइबर अपराधों पर प्रभावी नियं...