मऊ, फरवरी 23 -- मऊ, संवाददाता। थाना दक्षिण टोला साइबर पुलिस टीम ने सोमवार को अंजान व्यक्ति द्वारा ऑन लाइन ठगी के मामले में 10 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराया। थानाध्यक्ष बसंत लाल ने बताया कि ऑन लाइन ठगी की शिकार पीड़ित विद्यांशु शर्मा निवासी दक्षिण टोला ने शिकायत दर्ज कराया था कि अंजान व्यक्ति द्वारा साइबर ठगी करके उनके खाते से 10 हजार रुपये की धनराशि ठगी कर लिया गया है। साइबर सेल की टीम ने कड़ी मशक्कत करके पीड़ित के खाते में दस हजार रुपये ठगी की धनराशि वापस कराया। खाते में धनराशि आने के बाद ठगी की शिकार पीड़ित विद्यांशु शर्मा ने साइबर सेल के प्रति आभार प्रकट किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.