चंदौली, फरवरी 7 -- चंदौली, संवाददाता। एसपी आदित्य लांग्हे ने साइबर फ्राड पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इस क्रम में साइबर सेल टीम ने साइबर ठगी में प्रयुक्त बैंक खाते बेचने वाले तीन अभियुक्तों को चंदासी कोयला मंडी से गिरफ्तार किया है। उपनिरीक्षक कृपेन्द्र प्रताप सिंह हमराहियों के साथ म्यूल खाता सत्यापन के लिए कस्बा मुगलसराय में मौजूद थे। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि तीन लड़के कोयला मंडी में लोगों को इकठ्ठा करके लोन उपलब्ध कराने और विभिन्न बैंकों में बचत खाता खुलवाने के लिए प्रलोभन दे रहे हैं। यह लोग साइबर फ्राड करते है। इसपर पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर वाराणसी लंका थाने के भगवानपुर निवासी सुजीत पटेल, सिकंदर राजभर और छित्तूपुर निवासी सुनील पटेल को धर दबोचा। उनके पास से दो मोबाइल फोन, विभिन्न बैंकों के दर्जनभर पासबुक...