आजमगढ़, फरवरी 7 -- आजमगढ़, संवाददाता। शहर के हरिऔध कला केंद्र में शनिवार को पुलिस विभाग के तत्वावधान में साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला आयोजित की गयी। साइबर विशेषज्ञ रक्षित टंडन ने ऑनलाइन माध्यम से पुलिस कर्मियों सहित सभी को साइबर अपराधों के नवीन तरीकों, उनसे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया फ्राड और फेक प्रोफाइल से बचाव, ऑनलाइन ठगी, फिशिंग और ओटीपी फ्राड के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। सुरक्षित पासवर्ड एवं टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का महत्व, महिलाओं और बच्चों को साइबर बुलिंग से सुरक्षित रखने के उपाय बताए। इस कार्यशाला में आजमगढ़ परिक्षेत्र के जनपद आजमगढ़, मऊ और बलिया से मिशन शक्ति, साइबर हेल्प डेस्क से जुड़े पुलिसकर्मी प्रतिभाग किए। चार विद्यालयों की छात्राओं ने भी सहभागिता की, जिससे उन्हें साइबर सुरक्षा और महिला सशक्तिक...