बदायूं, जनवरी 10 -- उघैती। कस्बा में डिजिटल साक्षरता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। वीएलई रीतेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में नागरिकों को बढ़ते साइबर खतरों और विभिन्न सरकारी जन-कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर के दौरान विशेषज्ञों ने वर्तमान में सक्रिय साइबर अपराधों, जैसे ओटीपी फ्रॉड, फर्जी कॉल, फिशिंग लिंक और सोशल मीडिया हैकिंग से बचने के व्यावहारिक तरीके बताए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण साइबर शक्ति टेस्ट रहा, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 15 विद्यार्थियों को अपराध निरीक्षक राजवीर सिंह और राहुल कुमार त्यागी ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर धर्मेंद्र, सूर्यभान सिंह, कनकलता और खुशबू चौधरी,रश्मि कुमारी, पवन सिंह, ऋतु चौधरी, राजकुमारी और नीलम कुमारी सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.