गोरखपुर, अप्रैल 24 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। महाराणा प्रताप पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य डॉ. अनिल प्रकाश सिंह ने कहा कि साइबर सुरक्षा हमारे आधुनिक जीवन का एक महत्वपूर्ण पहलू है। प्रौद्योगिकी पर बढ़ती निर्भरता हमारी व्यक्तिगत, वित्तीय और राष्ट्रीय सुरक्षा को प्रभावित कर रही है। साइबर खतरों से बचाव व हमारे मूल्यवान डेटा और सिस्टम की सुरक्षा के लिए मजबूत साइबर सुरक्षा उपायों को लागू करना अनिवार्य है। वे गुरुवार को एमपी पॉलिटेक्निक व एचडीएफसी बैंक के संयुक्त तत्वावधान में साइबर सुरक्षा विषय पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। एचडीएफसी बैंक के सीनियर मैनेजर सेल्स यादवेंद्र यादव ने कहा कि साइबर सुरक्षा का उद्देश्य साइबर हमलों के जोखिम को कम करना और सिस्टम, नेटवर्क और प्रौद्योगिकियों के अनधिकृत शोषण से रक्षा करना है। शिक्षक माधवेंद्र राज ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.