गोरखपुर, दिसम्बर 9 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। नाइलिट में नेशनल साइबर क्राइम ट्रेनिंग सेंटर (एनसीटीसी) और भारतीय साइबर समन्वय केन्द्र (आईफोरसी), गृह मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से संयुक्त रूप से साइबर सुरक्षा एवं एथिकल हैकिंग विषय पर आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत सोमवार को हुई। पांच दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ एडीजी मुथा अशोक जैन ने किया। एडीजी ने बताया कि साइबर क्राइम के मामले पूरे विश्व भर में बढ़ते जा रहे हैं। इसे रोकने के लिए जानकारी जरूरी है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिसकर्मियों को विशेष रूप से प्रशिक्षित कर साइबर अपराध से रोकने में मदद करेगा। उन्होंने बताया कि साइबर सिक्योरिटी एक बड़ा क्षेत्र है जो सिस्टम, नेटवर्क और डेटा को हमलों से बचाता है, जबकि एथिकल हैकिंग साइबर सुरक्षा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसमें हैकर्स की तरह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.