बांदा, मार्च 26 -- बांदा। संवाददाता ➡️साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम ने विभिन्न माध्यमों से धोखाधड़ी का शिकार होनेवाले 38 पीड़ितों के खाते में कुल 35 लाख 79 हजार 791 रुपये साइबर शातिरों के चंगुल से वापस कराए। पीड़ित अमित गुलाटी ने बताया कि साइबर ठगों ने अंजान लिंक भेजा था, जिसे क्लिक करने से उनके खाते से 19 लाख रुपये निकल गए थे। साइबर टीम ने कुल 10.6 लाख रुपए वापस कराये। पीड़ित राजेश कुमार गुप्ता से साइबर ठगों ने लालच देकर 5.72 लाख रुपए की ठगी की थी। उनकी सम्पूर्ण राशि को पुलिस द्वारा वापस कराई गई। पीड़ित संजय साहू से 2.31 लाख रुपये की ठगी हुई थी। सारी धनराशि वापस मिली। वहीं, टीम ने छह लाख रुपये अनुमानित कीमत के कुल 30 मोबाइल बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.