बेतिया, जुलाई 29 -- बिहार में साइबर फ्रॉड करने वाले शातिरों के इरादे बुलंद हैं। आईएएस-आईपीएस पदाधिकारियों को भी निशाना बनाने से नहीं चुकते। चंपारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय के फोटो का प्रयोग कर साइबर अपराधियों ने फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर लोगों को ठगने का प्रयास किया है । इस मामले में साइबर थाना के इंस्पेक्टर राजीव कुमार की शिकायत पर साइबर थाना में फेस बुक आईडी धारक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है । साइबर थाना के डीएसपी गौतम शरण ओमी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। घटना में शामिल दोषियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा । एफआईआर में इंस्पेक्टर ने बताया है कि इंटरनेट के माध्यम से उन्हें जानकारी मिली कि पिछले कुछ दिनों से चंपारण रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक हरकिशोर राय का फोटो और प्रोफाइल का उपयोग कर हरकिशोर राय आईपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.