मुजफ्फरपुर, जून 19 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। साइबर ठगी के मामलों में शातिरों के दो हजार से अधिक बैंक खाते मुजफ्फरपुर पुलिस की जांच के दायरे में हैं। तीन साल के दौरान हुई ठगी के इन मामलों में करीब 10 करोड़ रुपये फ्रीज कराए गए हैं। ठगी के शिकार पीड़ित राशि वापस पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। पीड़ित राशि वापसी के लिए निचली अदालत से हाईकोर्ट तक दौड़ लगा रहे हैं। मुजफ्फरपुर साइबर थाने में जून 2023 से अब तक साइबर फ्रॉड के 189 मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें एक हजार से अधिक बैंक खाते जांच के दायरे में आए। अन्य थानों में तीन साल के दौरान दर्ज 250 से अधिक साइबर ठगी के मामलों में एक हजार से अधिक बैंक खाते जांच के दायरे में आए। इस तरह मुजफ्फरपुर पुलिस ने साइबर ठगी में दो हजार से अधिक बैंक खातों को फ्रीज कराया है। साइबर ठगी के मामलों में फ्रीज बै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.