उन्नाव, फरवरी 4 -- उन्नाव। एसपी के निर्देश पर सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पुलिस प्रशासन की ओर से साइबर व मिशन शक्ति से संबंधित कार्यशाला हुई। कार्यशाला में बच्चों को साइबर अपराध से बचने की जानकारियां दी गई। सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों, उपस्थित कर्मियों को साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 की जानकारी दी गई और बताया गया कि अपने फोन में डॉट एपीके फाइल डाउनलोड न करें और उससे कैसे बचना है, उसके बारे में जानकारी दी गई। एआई से होने वाले फ्रॉड के बारे में बताया गया। सीओविनी सिंह व इंस्पेक्टर चंद्रकांत मिश्र तथा महिला थाना से महिला दरोगा कंचन सिंह, परिवार परामर्श केंद्र समिति प्रभारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव एवं संभांत व्यक्तियों में बनाए गए साइबर वॉलिंटियर्स में आलोक अवस्थी, डॉ रूपेश, अमरेश सिंह, शिवेन्द्र सिंह, डॉ मनीष सिंह...