नवादा, मई 25 -- वारिसलीगंज, निसं वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के अपसड़ ग्रामीण शंभू झा के पुत्र सतीश कुमार को साइबर कार्य में संलिप्त होने के आरोप में शनिवार को ओडिशा पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। इस दौरान गिरफ्तार साइबर आरोपित के पास रहे छह मोबाइल, एक लैपटॉप तथा दो बैंक पासबुक भी जब्त किया गया। भुवनेश्वर साइबर थाना के सुवेश्वर नायक ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपित के घर पर शुक्रवार की देर रात छापेमारी की। छापेमारी के दौरान साइबर आरोपित को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। वहीं मौके से मोबाइल समेत अन्य समान को जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपित से पूछ ताछ के साथ उसे ओडिशा पुलिस अपने साथ ले गई। इसकी जानकारी वारिसलीगंज पुलिस ने दी। गौरतलब है कि वारिसलीगंज के विभिन्न गांव में साइबर का धंधा खास कर युवक एवं युवतियों द्वारा धड़ल्ले से किया जा रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.