बरेली, फरवरी 19 -- नवाबगंज। नवाबगंज थाना क्षेत्र के ठिरिया सैदपुर गांव के दुर्गेश कुमार ने बताया कि गुरुवार दोपहर उनके मोबाइल फोन पर एक फोन काल आई। फोन करने वाला उनसे बकाया 10 हजार रुपये मांग रहा था। वह उनके परिचित एक कपड़ा व्यापारी की तरह उनसे बात कर रहा था। वह समझे कि कपड़ा व्यापारी के 10 हजार रुपये बकाया हैं और वही अपने रुपये मांग रहा है। जिसपर उन्होंने उसके बताए बार कोड में तीन बार में 10 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसी बीच उन्हें शक हुआ तो उन्होंने कपड़ा व्यापारी को फोनकर खाते में रुपये पहुंचने की जानकारी की। इस पर उसने बताया कि उसके खाते में रुपये नहीं आए है और न ही उसने उन्हें फोन किया है। जिसपर ठगी का एहसास हुआ। दुर्गेश कुमार ने थाना नवाबगंज में तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...