समस्तीपुर, मार्च 22 -- समस्तीपुर, निप्र। साइबर बदमाशों ने धोखाधड़ी कर एक शख्स के खाते से 2 लाख 91 हजार 574 रुपये और 38 पैसे की ठगी कर ली। इसको लेकर पीड़ित विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर के स्व. रामबालक गिरी के पुत्र आलोक कुमार गिरी ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। इस संबंध में पीड़ित ने बताया कि वह अपने बेटे के नामांकन के सिलसिले में राजस्थान के कोटा गए थे। उसी दौरान उनके पास एक अनजान नंबर से फोन आया जिसमें 2025 के लिए क्रेडिट कार्ड की सुविधा शुरू करने का प्रस्ताव रखा गया। इस दौरान उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया और बाद में अपने कार्यस्थल दरभंगा लौट आए। इसके बाद उनके फोन पर एक अन्य नंबर से कॉल आया और फिर उनके क्रेडिट कार्ड से तीन बार में कुल 2 लाख 91 हजार 574 रुपये और 38 पैसे निकाल लिए गए। उन्हें जब मैसेज के माध्यम से निकासी और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.