मोतिहारी, जनवरी 16 -- मोतिहारी,। रक्सौल अनुमंडल क्षेत्र में संचालित हो रहे बडे साइबर ठगी नेटवर्क से जुड़े गिरोह के बदमाशों से पुलिस दूसरे दिन भी पूछताछ में जुटी है। पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है। साइबर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर रक्सौल अनुमंडल के रामगढवा थाना क्षेत्र सहित आसपास के थाना क्षेत्र से आधा दर्जन बदमाशों को डिटेन किया है। साइबर थाना की पुलिस डिटेन किये गए बदमाशों से फिलहाल पूछताछ करने में जुटी हुई है। पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही इनपुट के आधार पर साइबर पुलिस की एक टीम छापेमारी कर रही है। हालांकि साइबर थाना की पुलिस फिलहाल कुछ भी जानकारी देने से परहेज कर रही है। सूत्रों की मानें तो बड़े साइबर फ्रॉड गिरोह के बदमाशों को पुलि...