लखनऊ, जनवरी 3 -- कृष्णानगर कोतवाली क्षेत्र में जालसाजों ने क्रेडिट कार्ड से दो बार में 2 लाख 52 हजार रुपये पार कर दिए। जानकारी होने पर पीड़ित ने ऑनलाइन साइबर सेल में शिकायत की। उसके बाद थाने में भी मुकदमा दर्ज कराया है। प्रेमनगर में निवासी सुधीर मिश्रा के मुताबिक 12 अक्टूबर की शाम उनके स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के क्रेडिट कार्ड से 2.52 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। जिसकी जानकारी होने पर उन्होंने बैंक कस्टमर केयर सहित साइबर सेल में आनलाइन शिकायत की। उसके बाद कृष्णानगर कोतवाली में दो माह बाद शुक्रवार को लिखित शिकायत की है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि साइबर क्राइम सेल की मदद से जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.