बदायूं, फरवरी 10 -- वजीरगंज। वजीरगंज एबीआई बैंक के शाखा प्रबंधक शाह अहमद ने साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से थाना वजीरगंज में बैठक की। प्रबंधक ने साइबर ठगों के नये तरीकों जैसे डिजिटल अरेस्ट, फिशिंग व फर्जी लोन ऐप्स के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को सतर्क रहने व संदिग्ध मामलों की तत्काल जांच करने की सलाह दी, जिससे स्थानीय लोग इन अपराधों का शिकार न बनें। एसआई सुभाष कुमार, बृजपाल सिंह मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...