सासाराम, जनवरी 4 -- सासाराम, नगर संवाददाता। दरिगांव थाना क्षेत्र के खैरा गांव में रविवार को एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान खैरा निवासी स्व. राम आश्रय सिंह के 42 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार अरुण कुमार सिंह पिछले कुछ समय से साइबर फ्रॉड के मामले को लेकर काफी मानसिक तनाव में थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...