मुजफ्फरपुर, फरवरी 15 -- साहेबगंज। थाना क्षेत्र के हिम्मत पट्टी निवासी व्यवसायी मुकेश साह के पेटीएम से साइबर फ्रॉड ने 40 हजार रुपए उड़ा लिया। मामले को लेकर व्यवसायी ने थाना में शिकायत की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उसकी दुकान पर आए दो युवकों ने बताया कि वह पेटीएम कंपनी से आये हैं। व्यवसायी का मोबाइल लेकर दोनों छेड़छाड़ करने लगे और लॉक कर दिया। संदेह होने पर व्यवसायी ने खाता चेक किया तो दंग रह गया। शातिरों ने अमित कुमार के गूगल पे पर 10 हजार, राजकुमार के फोन पे पर 10 हजार तथा कैफे संचालक अनिल कुमार सहनी पर 20 हजार रुपए ट्रांसफर किया है। पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.