मधुबनी, दिसम्बर 5 -- मधुबनी। साइबर फ्रॉड ने धोखाधड़ी कर सुमन मिश्रा के खाता से 1.75 लाख रुपए उड़ा लिया। घटना शुक्रवार की है। घटना को लेकर चित्रगुप्त कालोनी निवासी सुमन मिश्रा ने साइबर थाना में मामला दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि एक एप रिमूव करने के नाम पर गुरुवार एवं शुक्रवार को अलग अलग टर्म में उनके खाते से रूपए निकासी कर ली गई। साइबर थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...