देवरिया, मार्च 4 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। सोमवार को समझदारी दिखाकर एक महिला डिजिटल अरेस्ट से बच गई एक साइबर फ्रॉड ने पुलिस इंस्पेक्टर बनकर फोन किया। उसने महिला पर वीडियो कॉल से विदेश में बात करने की धमकी देकर Rs.8000 डिमांड किया। महिला ने इस बात की जानकारी अपने भाई को दी। उसके पूछताछ करने पर फ्रॉड ने मोबाइल बंद कर लिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का पति सऊदी अरब में काम करता है। सोमवार की सुबह एक अनजान नंबर से महिला को कॉल आया। फोन करने वाले ने अपने आप को पुलिस इंस्पेक्टर बताते हुए महिला का लोकेशन पूछा। महिला के जवाब देते ही फोन करने वाले ने उस पर वीडियो कॉल से विदेश में बात करने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। उसने महिला से अपने बचाव में Rs.8000 का डिमांड किया। घबराई महिला ने सारी बात अपने भाई को बताई। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.