मुजफ्फरपुर, फरवरी 13 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। साइबर फ्रॉड गिरोह ने तीन लोगों के खाते से नौ लाख 45 हजार 171 रुपए उड़ा लिये। इसमें मोबाइल हैक कर एक युवक के क्रेडिट कार्ड से छह लाख 24 हजार 171, खैनी व्यवसायी के खाते से एक लाख 70 हजार रुपए व सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक को पेंशन आईडी बनाने का झांसा देकर एक लाख 51 हजार 400 रुपए उड़ा लिये। इस संबंध में तीनों ने साइबर थाना में अलग-अलग एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें खैनी व्यवसायी के खाते से उड़ाए गए रुपए में से एक लाख 20 हजार रुपए को पुलिस ने होल्ड करा दिया है। सकरा थाना के विधिपुर गांव के कुंदन कुमार का मोबाइल हैक कर क्रेडिट कार्ड से छह लाख 24 हजार 171 रुपए उड़ा लिये। उसने एफआईआर में कहा है कि 28 जनवरी को 11 से 11.30 के बीच उसके मोबाइल पर क्रेडिट कार्ड से 68996 रुपए कटने का मैसेज आया। जब खाता चेक किया तो प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.