जमशेदपुर, दिसम्बर 26 -- जमशेदपुर में साइबर ठगी के तरीके लगातार खतरनाक और चालाक होते जा रहे हैं। हालिया ट्रेंड के अनुसार, साइबर फ्रॉड के करीब 60 प्रतिशत मामलों में ठग नकली पुलिस अफसर बनकर लोगों को झांसे में ले रहे हैं। पुलिस का रौब, पहचान और भरोसे का फायदा उठाकर ठग आम नागरिकों को यह यकीन दिला देते हैं कि किसी तरह का फ्रॉड संभव ही नहीं है। साइबर पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जमशेदपुर में प्रतिदिन औसतन 15 लोग साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं। पहले ठग पैसे को यूपीआई या ऑनलाइन ट्रांसफर के जरिये एक से दूसरे अकाउंट में घुमाते थे, लेकिन अब उन्होंने रणनीति बदल ली है। ठगी के तुरंत बाद रकम को एटीएम से निकाल लिया जा रहा है, ताकि पीड़ित द्वारा शिकायत करने पर अकाउंट फ्रीज होने से पहले पैसा सुरक्षित निकाल लिया जाए। पुलिस का कहना है कि यह बदलाव इसलिए किया गया ह...