किशनगंज, दिसम्बर 11 -- किशनगंज। संवाददाता साइबर फ्रॉड से संबंधित 50 हजार रुपए की राशि बुधवार की शाम को साइबर थाना द्वारा पीड़ित को वापस लौटाया गया। कुल 50 हजार रुपए की राशि पीड़ित के खाते में स्थानांतरित हुई। पीड़ित युवक के द्वारा संबंधित शिकायत साइबर थाना में दर्ज करवाई गई थी। नेट बैंकिंग धोखाधड़ी के मामले में कुल एक लाख 21 हजार 500 रुपए की राशि की ठगी की गई थी। दर्ज शिक़ायत के बाद साइबर थाना के द्वारा लगातार तकनीकी ट्रैकिंग के आधार पर धोखाधड़ी की राशि में 50 हजार रुपए पीड़ित के खाते में सफलतापूर्वक स्थानांतरित करवाया गया। पुलिस के द्वारा आमजनों से अपील की गई है कि किसी भी अज्ञात कॉल, लिंक या केवाइसी अपडेट के नाम पर मांगी गई जानकारी साझा न करें। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या पास के थाना में सूचना दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.