मुजफ्फरपुर, मई 6 -- बोचहां। साइबर फ्रॉड की तलाश में दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल नरेंद्र सिंह सोमवार को मोबाइल लोकेशन के आधार पर हथौड़ी थाना क्षेत्र के भुताने गांव पहुंची। उन्होंने बताया कि हजरत निजामुद्दीन स्थित सनलाइट कॉलोनी पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी और मोबाइल चोरी का मामला दर्ज है। बताया कि बीते दिनों दिल्ली के एक व्यक्ति का मोबाइल चोरी हो गया था। इसके बाद उस व्यक्ति के बैंक खाते से लगभग डेढ़ लाख रुपये की निकासी कर ली गई। जांच के दौरान संबंधित मोबाइल का लोकेशन बिहार का मिला। उसके बाद बोचहां और हथौड़ी पुलिस की मदद से भुताने पहुंचे। थानाध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने बताया कि दिल्ली पुलिस साइबर फ्रॉड की तलाश में आयी थी। ग्रामीणों से पूछताछ की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.