मुजफ्फरपुर, फरवरी 6 -- मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र के बड़कागांव निवासी एक महिला के खाते से साइबर फ्रॉड ने 54 हजार की निकासी कर ली। मामले को लेकर खाताधारक ललिता कुमारी ने करजा व साइबर थाने में मामला दर्ज कराया है। बताया कि उनका खाता बैंक ऑफ बड़ौदा की ब्रह्मपुर शाखा में है। वह मोबाइल पर पे फोन चलाती है। 22 जनवरी को उन्हें पैसे की जरूरत पड़ी तो उन्होंने खाता चेक किया तो उनके खाते में रुपया नहीं था। शाखा गई और स्टेटमेंट निकाली तो पता चला कि उनके खाते से कई बार में 54 हजार की निकासी कर ली गई है। थानेदार रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...