हमीरपुर, फरवरी 4 -- कालेज में वित्तीय साक्षरता सलाहकार ने विद्यार्थियों को बैंक द्वारा चल रही योजना से अवगत कराया गया। इस दौरान छात्रों को शासन से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। शाश्वत शान्ति इंटर कालेज में वित्तीय साक्षरता सलाहकार अरविंद सिंह ने विद्यार्थियों की गोष्ठी का आयोजन किया। इस गोष्ठी में विद्यार्थियों को जनधन बीमा पॉलिसी के बारे में बताया। जिसमें वर्ष में मात्र बीस रुपये में दो लाख का दुर्घटना बीमा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना की जानकारी दी। इसके साथ ही विद्यार्थियों को बताया कि यदि आप बैंक मित्र के पास जाकर अंगूठा लगाते है तो अंगूठा न लगने पर भी शून्य रशीद ले। साइबर फ्राड के बारे में विद्यार्थियों को सचेत किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार पालीवाल, मुन्ना...