आजमगढ़, फरवरी 20 -- आजमगढ़। मुबारकपुर थाना की पुलिस ने साइबर फ्राड के 142961 रुपये वापस कराए हैं। दाऊदपुर कुर्मी गांव निवासी मदन मोहन यादव के बैंक खाते से 14 जनवरी को साइबर फ्राड हुआ था। उसके खाते से 142961 रुपये निकल गए थे। पीड़ित ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। मुबारकपुर थाना की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक से संपर्क कर रुपये होल्ड कराए थे। विधिक कार्रवाई पूरी कर पीड़ित के खाते में रुपये वापस कराए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...