मुंगेर, जनवरी 5 -- मुंगेर, निज संवाददाता। साइबर फ्राड के शिकार हुए सदर अस्पताल ब्लड बैंक के चिकित्सा पदाधिकारी डा.फैजउद्दीन का 20 हजार रुपया साइबर थाना के द्वारा उनके एकाउंट में वापस कराया गया। डाक्टर ने 02 जनवरी को साइबर थाना में साइबर अपराधियों द्वारा 20 हजार रुपया ठगी का प्राथमिकी दर्ज कराया था। डाक्टर द्वारा ठग द्वारा एमेजोन पर ऑनलाइन खरीदी की लिखित शिकायत दर्ज कराने से पूर्व 1930 पर भी शिकायत दर्ज करायी गयी थी। साइबर डीएसपी सह थानाध्यक्ष राकेश रंजन ने बताया कि डाक्टर द्वारा ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने पर ठगी की राशि पर होल्ड लग गया था। छानबीन के पश्चात रविवार की शाम डाक्टर फैजउद्दीन के एकाउंट में होल्ड हुई राशि को वापस करा दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.