आजमगढ़, जुलाई 4 -- आजमगढ़। गंभीरपुर थाना की पुलिस ने साइबर फ्राड के 60 हजार 300 रुपये वापस कराया। गोमाडीह गांव निवासी सार्जन यादव के फोन पे पर एक लिंक आया, लिंक पर उसके क्लिक करते ही उनके खाते से 60300 रुपया कट गया था। सार्जन यादव ने साइबर सेल नंबर 1930 पर काल करके शिकायत दर्ज कराई। साइबर टीम के उप निरीक्षक विपिन द्विवेदी, कंप्यूटर आपरेटर कुलदीप कुमार गुप्ता और शोएब ने कार्रवाई करते हुए 60300 रुपये को होल्ड करा दिया था। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पीड़िता के रुपये को उसके खाते में वापस कराया। छेड़खानी के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा आजमगढ़। गंभीरपुर थाना की पुलिस ने छेड़खानी के आरोपी को पकड़ा है। खेत गई किशोरी के साथ आरोपी ने छेड़खानी की थी। किशोरी के भाई की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। उप निरीक्षक त्रिभुवन प्रसाद ने बताया कि म...