बस्ती, जनवरी 13 -- बस्ती, निज संवाददाता। लाख जागरूकता के बाद भी साइबर फ्राड लोग जालसाजों के बिछाए जाल में फंसते जा रहे हैं। अनजान लिंक को क्लिक करना एक बार फिर आत्मघाती साबित हुआ। मुंडेरवा थानाक्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति का जालसाजों ने लिंक के जरिए मोबाइल हैक कर लिया और इसकी मदद से उनके बैंक खाते से एक लाख 64 हजार 624 रुपये ट्रांसफर कर लिया। खाते से पैसा कटने की जानकारी होते ही खाताधारक के होश उड़ गए। इसकी सूचना पुलिस अफसरों को देने के साथ मुंडेरवा थाने पर तहरीर दी। थानाध्यक्ष मुंडेरवा प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात जालसाज के खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.