गोरखपुर, दिसम्बर 17 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। कपिलवस्तु कोतवाली पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। उसने एक ऐसे साइबर फ्राड करने वाले गिरोह को पकड़ा है जिसने साइबर फ्राड कर खाता में 1.07 करोड़ रुपये मंगाए। पकड़े गए पांचों आरोपियों पर विभिन्न राज्यों में 35 मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपियों में से दो नेपाली नागरिक हैं। साइबर फ्राड से जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को एसपी डॉ.अभिषेक महाजन ने 20 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया है।बुधवार की शाम पुलिस लाइंस सभागार में खुलासा करते हुए एसपी डॉ.अभिषेक महाजन ने बताया कि कपिलवस्तु पुलिस ने एनसीआरपी/समन्वय पोर्टल पर पर विभिन्न राज्य से की गई शिकायतों से संबंधित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों नेRs.10703720 रुपये साइबर फ्राड किया है। बताया कि आरोपियों पर विभिन्न र...