फरीदाबाद, अक्टूबर 11 -- फरीदाबाद। बढ़ते साइबर क्राइम के मामलों को रोकने और तत्काल सूचना देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा हेल्पलाइन नंबर 1930 जारी किया हुआ है। डीसी विक्रम सिंह ने इस नंबर पर लोगों से तत्काल सूचना दर्ज करवाने का आह्वान किया है। डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि पिछले कुछ सालों से लोगों में ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते क्रेज के कारण अक्सर लोग सोशल मीडिया पर बंपर डिस्काउंट, लॉटरी या फिर इनामी विज्ञापनों के झांसे में आ जाते हैं। ऐसे में पहले यह सुनिश्चित कर लें कि इस्तेमाल की जा रही वेबसाइट सुरक्षित है या नहीं। उन्होंने कहा कि अगर संभव है तो कोशिश करें कि ऑनलाइन साइट्स से सामान मंगवाते समय कैश ऑन डिलीवरी का विकल्प चुनें ताकि आपकी बैंक और कार्ड डिटेल साइबर अपराधियों के हाथ न लग सके। उन्होंने कहा कि यदि फिर भी किन्ही कारणों से आपके स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.