गाज़ियाबाद, अक्टूबर 2 -- गाजियाबाद। साइबर क्राइम थाने में पांच लाख से कम की ठगी का पहला मुकदमा दर्ज हुआ है। साइबर अपराधियों द्वारा घर बैठे कमाई का झांसा देकर साढ़े 66 हजार रुपये ठगने के संबंध में कविनगर थानाक्षेत्र में रहने वाले युवक ने शिकायत दी थी। पुलिस का कहना है कि पीड़ित की रकम वापस दिलाने का प्रयास जारी है। शास्त्रीनगर की बागवाली कॉलोनी में रहने वाले राहुल दिवाकर ने बताया कि बीते दो सितंबर को उनके पास टेलीग्राम पर एक मैसेज आया। ठगों ने उन्हें अलग-अलग टेलीग्राम आईडी से जोड़कर टास्क पूरा करने पर घर बैठे रकम कमाने का लालच दिया। शुरुआत में उन्होंने सात सौ रुपये ट्रांसफर किए, जो वेबसाइट पर बैलेंस के रूप में दिखने लगे। इसके बाद ठगों ने उन्हें बजाज फाइनेंस ग्रुप प्रोजेक्ट नाम ते ग्रुप में जोड़ा और लगातार विभिन्न खातों व यूपीआई आईडी पर रकम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.