कानपुर, जनवरी 9 -- कानपुर देहात, संवाददाता। जमीन दिलाने का झांसा देकर साइबर ठग ने रनियां के एक युवक के खाते से तीन माह पहले बाइस लाख रूपये ट्रांसफर करा लिए थे। पीड़ित ने साइबर हेल्प डेस्क के साथ ही साइबर थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। इसक बाद सक्रिय हुई साइबर पुलिस ने पीड़ित के खोते में 21.90 लाख रुपये वापस करा लिए। पुलिस ने पीड़ित को रुपये वापस होने की स्लिप प्रदान की तो उसका चेहरा खिल उठा। रनियां कस्बे के रहने वाले दिनेश सिंह चौहान पुत्र जयचंद सिंह के साथ साइबर ठगों ने जमीन दिलाने का झांसा देकर तीन अक्टूबर 2025 को बाइस हजार रुपये ऑन लाइन ट्रासफर करा लिए थे। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 पर दर्ज कराने के साथ ही साइबर थाने में भी दर्ज कराई थी। इसके बाद सक्रिय हुए साइबर थाना प्रभारी ने अपनी टीम के सह...