कानपुर, दिसम्बर 28 -- कानपुर देहात। पुलिस लाइन माती में तैनात जवान को चार माह पहले रिश्तेदार बनकर मां के इलाज का झांसा देकर साइबर ठगों ने उसके खाते से एक लाख रुपये झटक लिए थे। पीड़ित ने इसकी शिकायत अकबरपुर कोतवाली की साइबर हेल्प डेस्क के साथ साइबर हेल्प लाइन में दर्ज कराई थी। इसके बाद सक्रिय हुई अकबरपुर पुलिस ने ठगों के खाते फ्रीज कराने के बाद पीड़ित के रुपये उसके खाते में वापस करा लिए। पुलिस लाइन में कार्यरत अजय पाल सिंह को 22 अगस्त 2025 में साइबर ठग ने रिश्तेदार बनकर अपनी मां का कैंसर का इलाज कराने का झांसा देकर अपने जाल में फंसाने के बद यूपीआई के माध्यम से एक लाख रुपये उसके खाते से ट्रांसफर करा लिए थे। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 पर दर्ज कराने के साथ ही अकबरपुर कोतवाली की साइबर हेल्प डेस्क में भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.