पटना, दिसम्बर 31 -- साइबर ठग लोगों को झांसे में लेने के लिए हर रोज नए-नए कारनामे कर रहे हैं। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कटने वाले चालान के नाम पर साइबर ठग लोगों को लिंक भेज रहे हैं। परिवहन विभाग ने आम लोगों को ऐसे लिंक या संदेश से सावधान रहने की अपील की है। परिवहन सचिव राज कुमार ने कहा कि हाल के दिनों में यह देखा गया है कि कुछ साइबर अपराधी मोबाइल संदेश (एसएमएस और व्हाट्सअप) के माध्यम से ट्रैफिक नियम उल्लंघन के नाम पर चालान भुगतान के लिए फर्जी वेबसाइट लिंक भेज रहे हैं, जिससे लोगों की गाढ़ी कमाई और व्यक्तिगत जानकारी खतरे में पड़ सकती है। किसी भी स्थिति में ऐसे संदिग्ध या अनजान लिंक पर क्लिक न करें। ऐसे लिंक के माध्यम से किया गया भुगतान किसी भी वास्तविक ट्रैफिक चालान को समाप्त नहीं करता, बल्कि इससे बैंक विवरण, ओटीपी और व्यक्तिगत जानकारी...